हरदोई: भांजा चला रहा था ट्रैक्टर, रोटावेटर की जद में आया मामा...मौके पर हुए कई टुकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहनोई के खेत में हुआ हादसा, पाली थाने के लखमापुर का मामला

हरदोई, अमृत विचार। भांजे के ट्रैक्टर और रोटावेटर से खेत की जोताई के दौरान उसका मामा भी वहीं खड़ा था, उसी बीच वह अचानक रोटावेटर की चपेट में आने से उसके टुकड़े हो गए और वहीं पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की शाम हुए हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस शव को कब्ज़े में लेते हुए जांच कर रही है।

बताया गया है कि सोमवार की शाम पाली थाने के लखमापुर निवासी 55 वर्षीय इच्छाराम पाण्डेय पुत्र जुगुल किशोर पाण्डेय के बहनोई के खेत की जोताई उसी के भांजे के ट्रैक्टर व रोटावेटर से हो रही थी। इच्छाराम भी वहीं खड़ा था। बताते है कि इच्छाराम अचानक रोटावेटर की चपेट में आ गया, कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले उसके टुकड़े हो गए।

इस तरह से हुए हादसे की खबर सुनते ही वहां चीख-पुकार मच गई। वहां पुलिस ने हादसे के बारे में पूछताछ करते हुए जांच की। खेती-बाड़ी से इच्छाराम और उसके परिवार का गुजर-बसर होता था। इसका पता होते ही उसके घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- हरोदई: हाईवे पर स्कूली बच्चों बस को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो रेफर

संबंधित समाचार