अमरोहा : डिडौली क्षेत्र में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मजदूरों के शोर मचाने पर दीवार फांदकर भागा तेंदुआ

अमरोहा, अमृत विचार। डिडौली क्षेत्र के गांव चौधरपुर की एक फैक्टी के खाली मैदान में तेंदुए के दिखने पर वहां घास काट रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने मौके पर शोर मचा दिया। इस पर तेंदुआ दीवार फांदकर भाग गया। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।

मंगलवार दोपहर एक बजे करीब गांव चौधरपुर में हाईवे स्थित एक फैक्टी के खाली मैदान में तेंदुआ बैठा हुआ था। वहां घास काट रहे गांव चौधरपुर निवासी रामसिंह, कुंवरपाल, रामसेवक, मनोहरी लाल की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने बचाव के लिए शोर मचा दिया। मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल में भाग गया। क्षेत्र में तेंदुए के होने की खबर जब ग्रमीणों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। खबर मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए और तेंदुए की तलाश की। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। अंत में वन विभाग कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में कई स्थानों पर पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को तेंदुए से सतर्क रहने को भी कहा। तेंदुए के जंगल में होने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इन दिनों क्षेत्र में गन्ने की छिलाई का काम तेजी के साथ चल रहा है। ग्रामीण गन्ने की छिलाई करने लिए एकत्र होकर जंगल में जा रहे है

ये भी पढ़ें - अमरोहा: पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

संबंधित समाचार