सहारनपुर: नशीले पदार्थ वाली मिठाई खिलाकर युवती से सामूहिक बलात्कार, 15 लोगों पर मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि देवबंद में एक मोहल्ले की निवासी पीड़िता (22 वर्ष) ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की पठानपुरा मोहल्ले की सादिया ओर सामिया से दोस्ती थी। उसने यह भी बताया कि दोनों बहनें उसकी बड़ी बहन को किसी काम से अपने साथ ले गई थीं। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह घर में अकेली थी तभी सादिया और सामिया का भाई फैजान उसके घर पहुंचा और उसे मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक देते हुए कहा कि इसे उनके घर पर मौजूद उसकी बड़ी बहन ने भिजवाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि फैजान के बार-बार कहने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मिठाई भी खा ली जिससे कुछ देर में ही वह बेहोश हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान फैजान ने अपने दोस्तो को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि फैजान के घर वाले भी उसकी मदद कर रहे हैं और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ओर उसके भाई का रिश्ता तय हो गया था, लेकिन आरोपियों ने दोनों के होने वाले ससुराल में यह अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। 

जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नौमान, फैजान, सुलेमान, खुशनिदा, सामिया, फरहान, सादिया सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

ये भी पढ़ें-कोहरे का कहरः नोएडा में घने कोहरे के कारण तीन वाहन आपस में टकराए, 17 लोग घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म