Earthquake: मणिपुर में कांपी धरती, बिष्णुपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप तड़के चार बजकर 42 मिनट पर आया और इसका केन्द्र मणिपुर के बिष्णुपुर क्षेत्र में 24.64 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 93.83 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर गहराई में था। 

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला, जिला समन्वयक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार