लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर में बाइकों की टक्कर में व्यापारी की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव सुमेर नगर निवासी शंकर प्रसाद बमनगर में एक दुकान चलाते थे।  उनके बेटे शैलेश ने बताया कि उनके पिता गुरुवार की रात दुकान बंद कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। सेमरी गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शंकर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार