Bareilly: दिल्ली के रामलीला मैदान में अनुमति निरस्त, तौकीर रजा बोले- हर हाल में होगा कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 नवंबर को पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत कॉन्फ्रेंस की अनुमति दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दी है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि किसी भी हाल में कार्यक्रम निरस्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने के बाद तौकीर रजा खां ने दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला गया। दिल्ली में बाकी सभी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में दोहरा रवैया चल रहा है।

रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखी की जा रही है और हम अमन के साथ अपनी बात भी नहीं रख सकते हैं, इससे बड़ा क्या अन्याय हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा पुलिस से कोई टकराव नहीं है, अनुमति दबाव में रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को हर हाल में कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि सच्चे आशिक-ए-रसूल हाथ में तिरंगा लेकर रामलीला मैदान में पहुंचे। अगर पुलिस जाने से रोके तो वहीं बैठ जाएं।

उन्होंने कहा कि जो लोग रामलीला मैदान में हमारे कार्यक्रम के दिन हनुमान चालीसा पाठ करने की बात कह रहे हैं, यह वह नहीं कह रहे बल्कि उनसे कहलवाया जा रहा है। आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि बरेली से भी रसूल-ए-आजम के आशिक दिल्ली पहुंच रहे हैं। प्रेस वार्ता में डॉ. जर्रार, मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, नदीम कुरैशी, साजिद सकलैनी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सिपाही से गंदी बात...इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात