बहराइच: हाइवे पर चार पहिया वाहन में लगी आग, पलिया से नेपाल जा रहा था परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गिरगिट्टी गांव के निकट रविवार दोपहर दो बजे चार पहिया वाहन में आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। वाहन जलने के कारण जाम भी लग गई।

लखीमपुर खीरी जिले के पलिया से एक परिवार के लोग कार से रविवार को नेपाल जा रहे थे। कार सवार जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत गिरगिट्टी लोधनपुरवा के पास कार में अचानक आग उठी। चालक ने सूझबूझ दिखाकर वाहन को साइड में किया।

इसके बाद सभी वाहन से नीचे कूद गए। कुछ ही देर में कार राख के ढेर में तब्दील हो गई है। सूचना पाकर चौकी जालिमनगर की पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवारों का बयान दर्ज किया। मार्ग पर लगे जाम को पुलिस ने हटवाया। वाहन देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

ये भी पढ़ें- बहराइच: पार्टी के जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर दागे पटाखे, मिठाईयां बांटी

संबंधित समाचार