अल्मोड़ा: नेपाली श्रमिक से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दन्या पुलिस ने नेपाली श्रमिक से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों के कब्जे से नगदी और मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी अनुसार बीते शनिवार को दन्या में लीसा मजूदरी करने वाले डांग राप्ती, निवासी नेपाल ने पुलिस को लूटपाट के संबंध में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि वह खाना खाकर अपने कमरे की ओर जा रहा था।

इसी दौरान स्कूटी से आए दो युवकों ने उसे घेर लिया और पांच हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के पांच घंटे के भीतर आरोपी गौरव जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, निवासी ग्राम नैनोली तोक कौठाकुना दन्या को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान और नगदी भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: Operation Romeo: कार में मिली शराब की खेप, 26 मनचले गिरफ्तार

संबंधित समाचार