मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, चलती बाइक से युवती को गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार: शातिर युवक ने सोशल साइट के माध्यम से दिल्ली निवासी युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती को चलती बाइक से गिरा दिया और घायल होने पर उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बाद में आरोपी ने युवती को अपने दोस्त के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन भिजवा दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से शिकायत की है।

दिल्ली की रहने वाली युवती ने एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि सोशल साइट पर उसकी दोस्ती ठाकुरद्वारा निवासी युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि बीती 24 जुलाई 2024 को आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और अपनी मां व परिवार के लोगों से मिलवाया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद कई दिनों ने युवती आरोपी युवक के घर पर ही रही।

इस दौरान युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाने के बहाने से ले गया और चलती बाइक से उसे गिरा दिया। इस हादसे में पीड़ित युवती बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का आरोप है कि जब व पूरी तरह से ठीक हो गई तो आरोपी ने अपने दोस्त के साथ उसे दिल्ली भिजवा दिया। पीड़ित युवती की शिकायत पर एसएसपी ने ठाकुरद्वारा थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश
 दिए है।

यह भी पढ़ें- Kundarki By-Election Results 2024: कुंदरकी सीट पर खिला कमल, भाजपा के रामवीर सिंह ने 1,44,791 मतों से दर्ज की जीत

संबंधित समाचार