Kanpur Dehat Crime: ट्यूबवेल में फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा थानाक्षेत्र के भंवरपुर गांव के बाहर खेताें में स्थित सबमर्सिबल ट्यूबवेल के कमरे में युवक का शव रस्सी से फंदे पर लटकता मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामे का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समस्या। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।

रूरा थानाक्षेत्र के भंवरपुर के रहने वाले रोहन ने बताया कि उनका बड़ा भाई आकाश संखवार (20) पिता सुरेश की मौत के बाद से लगातार तीन वर्षों से गांव के ही नर सिंह कुशवाहा व अमर सिंह कुशवाहा की सबमर्सिबल पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 

सोमवार की सुबह पंप के मालिक अमर सिंह ने घर पर आकर उसकी मां को बताया कि आकाश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने जाकर देखा तो मृतक का शव रस्सी के सहारे घुटने के बल लटक रहा था। भाई रोहन ने गांव के दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को टांग देने का आरोप लगा कर तहरीर दी है। मौके पर मां संतोषी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात आलू लगाने के दौरान कुछ विवाद हुआ था। रविवार की सुबह जब परिजन पंप के पास पहुंचे तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। परिजनों ने हंगामे का प्रयास करते हुए शव को न उठने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने समझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- दो गर्लफ्रेंड के साथ दूल्हा, हाथ में शराब के पैग...उड़ा रहा था धुएं के छल्ले: कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन बोली- ऐसे लड़के से नहीं करूंगी विवाह

संबंधित समाचार