Maharashtra CM: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, बने रहेंगे कार्यवाहक सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है।

शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:-Maharashtra News: 'वर्षा’ के बाहर पहुंचे समर्थकों से एकनाथ शिंदे ने की यह खास अपील

संबंधित समाचार