रामपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे नौजवान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार चरणों में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा

रामपुर, अमृतविचार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माई भारत इनिसिएटिव के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को माई भारत पोर्टल पर शुरू हुआ है। अब देश भर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी माहे आलम ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की वकालत की थी। इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से रूबरू होने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर होगा।

पहला चरण में  विकसित भारत प्रश्नोत्तरी होंगे। जिसमें मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाली डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु की वह भाग लेंगे ।प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। दूसरा चरण में निबंध और ब्लॉक लेखन में पिछले चरण की विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत, भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवा को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे।

प्रतियोगिता माई भारत पोर्टल पर की जाएगी। तीसरे चरण में  विकसित भारत विजन, पिच डेस्क,  राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां, दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। चौथा चरण में  भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप विभिन्न थीम आधारित राज्य स्तरीय टीम में 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। विजेता टीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगी।

ये भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना और पीवी सिंधु ने युवाओं से की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील! 


                         

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन