अमरोहा : खेत मे जुताई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, भागकर बचाई जान...नीलगाय के बच्चे को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गांव घंसूरपुर में खेत में जुताई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। नीलगाय के बच्चे को निवाला बनाया। मौके पर पहुंचर गांव के लोगों को देखकर तेंदुआ भाग गया। किसानों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 

दरअसल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसुरपुर निवासी विजेंद्र मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपने खेत में जुताई कर रहे थे। वहीं पास खेत में कुछ किसान भी अपना गन्ना काट रहे थे। तभी तेंदुए ने विजेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वहा पर अफरा-तफरी मच गई और किसानों ने भाग कर अपनी अपनी जान बचाई। तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे को भी अपना निवाला बनाया है। किसानों ने तेंदुए का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अमरोहा वन विभाग तेदुएं को लेकर गंभीर नहीं है। अमरोहा जिले में काफी समय से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन, वन विभाग इस तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: पुलिस ने युवक को पानी की बजाए पिलाया तेजाब, गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय पर दिया धरना

संबंधित समाचार