गोंडा: संविधान दिवस...SP ने कराया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, दिलाई एकता और अखंडता की शपथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। राष्ट्र की एकता व अखंडता के शपथ के साथ मंगलवार को संविधान दिवस का पर्व मनाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और देश के एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी। 

एसपी ने मातहतों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों व चैकियों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।

ये भी पढ़ें- Scholarship: 15 जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं छात्र, जानें प्रकिया...

संबंधित समाचार