शाहजहांपुर: महिलाओं के बीच घुसकर नाचने का विरोध किया तो युवक को पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

प्लाजा मैरिज लॉन में 23 नवंबर को हुई घटना, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बरात में महिलाओं के साथ नाचने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी प्रेमवती ने बताया कि 23 नवंबर की रात एक बजे वह और उसका पूरा परिवार प्लाजा मैरिज लान स्थित मोहल्ला झंडा कला थाना सदर बाजार में शादी में गए हुए थे। प्लाजा लान वाली गली में बरात जाते समय वह और उसका पूरा परिवार बरात के साथ महिलाएं व लड़कियां नाचते चली जा रही थी। इसी बीच अभिषेक व वीरू महिलाओं के बीच आकर नाचने लगे। उसके पुत्र विनोद कुमार ने दोनों लोगों को महिलाओं के साथ नाचने का विरोध किया। उसके पुत्र ने दोनों लोगों से नाचने के लिए मना किया और ऐसी हरकत की तो पुलिस से पकड़वा देंगे। आरोप है कि आधे घंटे बाद आरोपी अभिषेक व वीरू अपने कुछ साथियों के साथ आए और गाली देने लगे। प्रेमवती ने गाली देने से मना किया। आरोपियों ने एक राय होकर उसके पुत्र विनोद को मारना पीटना शुरू कर दिया और लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। उसके बेटे का एक पैर टूट गया। शोर शराबा सुनकर बराती एकत्रित हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद

संबंधित समाचार