Maha Kumbh 2025: रेल यात्रियों के लिए राहत, ठंड में बंद होने वाली ट्रेनें इस बार चलती रहेंगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हर साल ठंड के समय कोहरा और धुंध के कारण रेलवे करीब 10-12 ट्रेनों का संचालन बंद कर देता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। महाकुंभ को देखते अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। इस बार ट्रेनों के फेरे भी कम नहीं किए जाएंगे। जिससे हर रूट पर पर्याप्त ट्रेनों का संचालन होता रहे। 
महाकुंभ पर प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाने वाले आस्थावानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हर साल ठंड में कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाता है, लेकिन इस बार ट्रेनें चलती रहेंगी। 

महाकुंभ को देखते ट्रेनों का संचालन बंद नहीं होगा। इन ट्रेनों से दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, झांसी रूट की ओर से काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यहीं कारण है कि ये ट्रेनें वाया सेंट्रल चलती रहेंगी। जबकि कुछ ट्रेनों के फेरे कम हो जाते हैं। इनमें ऊंचाहार, चौरी चौरा, लिच्छवी, झांसी, लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। गोमती और कानपुर शताब्दी के भी फेरे कम कर दिए जाते रहें हैं। इस बार रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनें पूर्व की तरह संचालित होती रहेंगी। सेंट्रल पर ट्रेनों का अगर लोड बढ़ा तो उसे कम करने के लिए कुछ ट्रेनें गोविंदपुरी से होकर भी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: GIC के पीछे का रास्ता किया जाएगा बंद...शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा, सुरक्षा के लिए खतरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात