Barabanki News : 11 झाकियां 13वें साईं महोत्सव को बनाएंगी आकर्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

108 यजमानों द्वारा सांई सत्य व्रत पूजा से होगी महोत्सव की शुरुआत

बाराबंकी, अमृत विचार : श्री शिरडी सांई बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले 13वें श्री सांई महोत्सव की तैयारी बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें आगामी एक दिसंबर को नगर पालिका परिसर में होने वाले इस आयोजन की की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। महोत्सव का शुभारंभ सिद्धि यज्ञ से होगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश अरोरा बब्बू ने बताया कि एक दिसंबर को होने वाला श्री सांई महोत्सव की शुरुआत 108 यजमानों द्वारा सांई सत्य व्रत पूजा से होगी। सुबह आठ बजे सांई सत्य व्रत पूजा शिरडी धाम महाराष्ट्र के पुरोहित चंद्रशेखर कुलकर्णी द्वारा कराई जाएगी। एक बजे बाबा की भव्य पालकी यात्रा शहर के मुख्य मार्ग होते हुए नगर पालिका तक पहुंचेगी। राजेश अरोरा ने बताया कि इस बार पालकी यात्रा में वाद्ययंत्रों समेत भावनृत्य होगा। उज्जैन से डमरू वादक कलाकार भी शामिल होंगे। पालकी में हाथी, घोड़े, ऊंट बग्घी पर 11 झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांई दरबार नितिन गुप्ता द्वारा सजाया जाएगा। शाम पांच बजे आस्था ग्रुप मुकुल बंधु कानपुर द्वारा भजन संध्या व भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएगी।

वृंदावन के श्री बांके बिहारी, सांई बाबा और उज्जैन के महाकाल के भी दर्शन होंगे। उसके बाद प्रसाद वितरण होगा। बैठक में सांई सेवक उमाशंकर महाराज, भूपेंद्र सिंह बब्लू, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. विवेक वर्मा, नरेंद्र मिश्रा, एखलाख अहमद, कैलाश नाथ शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। महोत्सव के दो दिन पूर्व 28 नवंबर को भिक्षा झोली कार्यक्रम होगा। जिसमें शामिल लोग सांई बाबा की तरह सट्टी बाजार, घंटाघर, से धनोखर, गल्ला मण्डी, सतरिख नाका, लैय्या मण्डी के रास्ते से भिक्षा मांगते हुए नगर पालिका पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- Accidents in Barabanki : सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, तीन जख्मी

संबंधित समाचार