बहराइच: उधारी लेने गए दुकानदार को श्रमिक ने जमकर पीटा, 4200 रुपये मांगने पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल

बहराइच, अमृत विचार। शहर के कचहरी रोड पर जनरेटर मैकेनिक का काम करने वाले दुकानदार को काम करने वाले श्रमिक ने जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दरगाह पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी कमाल अहमद (44) पुत्र जमील अहमद की जनरेटर रिपेयरिंग की दुकान कचहरी मार्ग पर है। दुकान पर दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज पलरीबाग निवासी एक युवक काम करता था। जिला अस्पताल में भर्ती कमाल अहमद ने बताया कि दुकान पर काम करने वाले युवक ने एडवांस में 4200 रूपये ले लिया। वह काम करने भी नहीं आ रहा है। जिस पर मंगलवार शाम को वह उसके घर पैसा मांगने गया। वहां पर उसने कमाल अहमद की जमकर पिटाई कर दी।

साथ ही घर पैसा मांगने कैसे आ गए, इसका विरोध किया। घायल को सड़क किनारे फेंक दिया। दरगाह पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जनरेटर मैकेनिक का इलाज चल रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल हुआ है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: खाद बीज और अन्य समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  

संबंधित समाचार