बरेली: जंक्शन के पार्सलघर और किला में फांसी लगाकर दो लोगों ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। किला और जंक्शन के पार्सल घर पर दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। जंक्शन पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, किला के साहूकारा में एक युवक ने डिप्रेशन में आकर फासी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से …

बरेली,अमृत विचार। किला और जंक्शन के पार्सल घर पर दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। जंक्शन पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, किला के साहूकारा में एक युवक ने डिप्रेशन में आकर फासी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली जंक्शन के पार्सलघर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त की कोशिश की। मगर काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस को महिला के पास से एक आधार कार्ड और दवा के कुछ पर्चे मिले। जीआरपी पुलिस ने आधार कार्ड पर लिखे पते पर संपर्क कर महिला के परिजनों से बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

महिला का नाम मंजू पांडेय उम्र 58 साल है। उसके पति विनोद पांडेय की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही वह किला क्षेत्र के चौधरी तालाब पर रहने वाले छोटे भाई अरविंद कुमार के यहां पर रहती थी। महिला के भाई के मुताबिक उसकी बहन कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों से ग्रस्त होने के चलते तनाव में थी। रात में घर से निकलकर वह किसी समय जंक्शन के पार्सलघर पर पहुंच गई और सुबह के करीब 3 बजे के समय उसने रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि एक महिला ने पार्सल घर में फंदे पर लटककर जान दे देती थी। बाद में उसकी शिनाख्त होने के बाद परिवार को मामले की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

डिप्रेशन में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
किला क्षेत्र में एक युवक ने तनाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किला थाना क्षेत्र के साहूकारा निवासी प्रदीप कुमार जोशी रोडवेज से रिटायर कर्मचारी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया था। उसके बाद से ही वह इधर-उधर टहलकर समय काट रहे थे। उनका 22 वर्षीय बेटा प्रणव कुमार जोशी का भी मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने से इलाज चल रहा था। प्रणव ने घर के बरामदे में अंगोछे से फंदा बनाकर उस पर लटककर जान दे दी।

पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रदीप के करोड़ों का मकान खंडहर हो चुका था। उनकी चार बेटियां है, जिनमें ज्योति हैदराबाद में डाक्टर के पद पर तैनात हैं। वह एक बेटी कंचन कर्नाटक में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर है। इसके अलावा प्रभा और स्वाति नाम की बेटी दिल्ली में रहकर नौकरी करती है। उनकी मां कमलेश भी अपनी बेटियों के साथ रहती है।

संबंधित समाचार