बहराइच पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फखरपुर/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के फखरपुर थाने पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। पकड़े गए चोरों केपास से चोरी की पांच बाइक, मोबाइल, नेपाली और भारतीय मुद्रा भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने फखरपुर पुलिस को बाइक चोरों के गैंग के सक्रिय होने की सूचना दी।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, सूर्याकांत चौबे, रवि यादव, अवधेश कुमार वर्मा, शशिकांत गुप्ता समेत अन्य की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोठवल कला गांव में दबिश दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई।

 बाइक चोरी के मामले में सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिहुडी निवासी शिवम सिंह पुत्र परवेश सिंह, अनुराग सिंह पुत्र राजेश सिंह, गोंडा जिले के कटरा थाना क्षेत्र के कटरा बाजार नाऊ टोला निवासी नसीर अहमद पुत्र जहीर पिपरी मांझा गांव निवासी उमेश कुमार तिवारी पुत्र सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद सभी बाइक को सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छह मोबाइल, 8400 रूपये भारतीय और 75 रुपये नेपाली बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Parliament Winter Session: प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ

संबंधित समाचार