ममता बनर्जी ने वक्फ विधेयक को बताया 'धर्मनिरपेक्षता विरोधी', कहा- छिन जाएंगे मुसलमानों के अधिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को ‘‘धर्मनिरपेक्षता विरोधी’’ बताते हुए दावा किया कि इससे मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे। बनर्जी ने विधानसभा में यह भी कहा कि केंद्र ने इस मामले पर राज्यों से परामर्श नहीं किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘संघीय ढांचे के विपरीत और धर्मनिरपेक्षता विरोधी है तथा यह एक खास वर्ग को बदनाम करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। इससे मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे... केंद्र ने वक्फ विधेयक पर हमसे परामर्श नहीं किया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘अगर किसी धर्म पर हमला हुआ तो’’ वह पूरे दिल से इसकी निंदा करेंगी।

विपक्षी दलों ने मौजूदा वक्फ अधिनियम में विधेयक द्वारा प्रस्तावित संशोधनों की कड़ी आलोचना की है तथा आरोप लगाया है कि ये संशोधन मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि संशोधन से वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और वे जवाबदेह बनेंगे। विवादास्पद विधेयक की जांच के लिए एक संसदीय समिति गठित की गई है।

यह भी पढ़ें:-Parliament Winter Session: प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म