बाराबंकी: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। एक छात्रा से आए दिन छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर कॉल करके परेशान करने वाले उसके गांव के ही एक युवक के खिलाफ देवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। देवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने अपने गांव के ही निवासी शिवम यादव पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता है। मोबाइल पर कॉल करके परेशान करता रहता है। जिसको लेकर उसके भाई ने शिवम को कई बार समझाया बुझाया भी था, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। 

बीती 26 नवंबर को जब वह अपने स्कूल से छुट्टी के समय शाम को घर वापस लौट रही थी, तब गांव के बाहर शिवम ने उसकी साइकिल के आगे खड़ा होकर उसे रोक लिया और उससे बात करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर धमकी देता हुआ मौके से चला गया। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- व्यापारी के बेटे को रेप केस में फंसने की दी धमकी, डीजीपी की फोटो लगाकर WhatsApp कॉल से फ्रॉड की कोशिश

संबंधित समाचार