Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल के आज पुडुचेरी के निकट पहुंचने के आसार, लोगों को घरों में रहने की सलाह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुडुचेरी। चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की। 

ये भी पढ़ें- 'अच्छे पड़ोसी बनें, नफरत और विभाजन की आग न भड़काएं', मणिपुर सरकार का मिजोरम के मुख्यमंत्री पर हमला

संबंधित समाचार