बरेली: धीरेंद्र शास्त्री को शहाबुद्दीन की नसीहत, कहा- आप में और PFI में क्या अंतर बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धीरेंद्र शास्त्री के कट्टरपंथी बनने की सलाह देने वाले बयान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने जागेश्वर धाम वाले बारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कट्टरपंथी बनने और कट्टरपंथी विचारधारा रखने की बात का विरोध किया। कहा कि इससे कट्टरपंथी संगठन पीएफआई और धीरेंद्र शास्त्री में क्या फर्क रह जाएगा।

शनिवार को मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वीडियो के जरिए एक बयान जारी किया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान का जोरदार विरोध किया, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री ने कट्टरपंथी बनने और कट्टरपंथी विचारधारा रखने की बात कही। मौलाना ने कहा कि जो बात धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं, ये भारत और समाज के लिए नुकसानदायक है। कट्टरपंथी संगठन पीएफआई और धीरेंद्र शास्त्री में क्या फर्क रह जाएगा।

मौलाना ने कहा कि कट्टरपंथियों से बहुत सारे देश परेशान हैं, खुद हमारा देश भी कट्टरता के खिलाफ हर मंच से आवाज बुलंद करता रहा है। ये मर्ज जिस देश में भी लग गया, तो वो देश खोखला हो जाता है। कट्टरता एक बहुत बड़ी बीमारी है, ये नासूर है, इससे बचना बहुत जरूरी है। धीरेंद्र शास्त्री  हिंदू जोड़ों यात्रा पर हैं, वो जगह-जगह अपने लोगों से ये कह रहे हैं कि कट्टर बनो। उनकी ये शिक्षा और भाषण समाज को खोखला करने वाले है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सिर्फ 7 फीसदी फैमिली आईडी, अब कैसे चलेंगी सरकारी योजनाएं?

संबंधित समाचार