लक्ष्य तय करने से मिलेगी सफलता: रामचंद्र
रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। राजकीय बालिका इंटर कालेज सुनवा में प्रधानाचार्य गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र छात्राओं में अपने करियर को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है, जिसमें प्रतिभावान मेहनती छात्र छात्राएं अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पाने के लिए अपने अंदर उत्साह पैदा करना चाहिए। इस मौके पर कामाख्या धाम नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, ईओ निखिलेश मिश्र, भाजपा नेता तेज तिवारी, श्रीनिवास पाठक सहित अध्यापक व छात्राएं उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया लुटेरा
