भाजपा बौखलाहट में केजरीवाल पर हमला करवा रही: आतिशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है। सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा “आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है।” उन्होंने कहा “भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।”

आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा “कल दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल ने आवाज उठाई और आज ही उन पर कायराना हमला किया गया। ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय!” आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा “आज केजरीवाल पर हमला करने वाला गुंडा सीधा भाजपा से जुड़ा हुआ है।” उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में पदयात्रा के दौरान एक युवक ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंका, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली: पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर युवक ने फेंका तरल पदार्थ, आरोपी हिरासत में

 

संबंधित समाचार