रामपुर : 27 मुकदमों की 11 दिसंबर को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। 27 मुकदमों में सेशन कोर्ट में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। किसानों ने 27 मुकदमें अजीमनगर थाने में दर्ज कराए थे।

आजम खां के अधिवक्ता द्वारा एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सभी मुकदमों को एक साथ किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में निगरानी याचिका दायर की थी। जिसमें बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि रिवीजन पर पहले ही बहस पूरी हो चुकी है। अब 11 दिसंबर को सुनवाई होगी।

 

ये भी पढ़ें - रामपुर : जहरीला धुआं फैलने से एक कारीगर की मौत, एक की हालत नाजुक

संबंधित समाचार