तेलंगाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सात माओवादियों को किया ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक जंगली इलाके में रविवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि एतुरनगरम के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल रोधी बल ‘ग्रेहाउंड्स’ और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘‘मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए।’’ उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों में दो एके 47 राइफल शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि मारे गए माओवादियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति (येलंडु नरसामपेट) का सचिव कुरसाम मंगू उर्फ ​​भद्रू भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:-आज से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के नियम, 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता