कानपुर में आयकर और जीएसटी छापेमारी के विरोध में बर्तन बाजार बंद: व्यापारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रिमझिम और सहयोगी फर्मों पर चौथे दिन भी जारी रही जांच

कानपुर, अमृत विचार। आयकर और महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम की ओर से शहर में रिमझिम इस्पात लिमिटेड और उसके साथ कारोबार में जुड़ी इस्पात फर्मों पर छापेमारी रविवार को भी जारी रही। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को करोड़ों रुपये की नकदी, आभूषण और संपत्ति के कागज मिले हैं। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। 

अधिकारियों की ओर से किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं भूसाटोली बर्तन बाजार के व्यापारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बाजार बंद कर विरोध किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक छापेमारी बंद न हुई तो सोमवार को बाजार बंद रखा जाएगा। 

छापेमारी में 55 जगहों पर अधिकारी जांच कर रहे हैं। इनमें 18 जगहों पर छापेमारी को रोक दिया गया है। शहर में चल रही छापेमारी चौथे दिन रविवार को भी जारी है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी में जेवर, नकद और संपत्ति के कागज बरामद हुए हैं। उधर, भूसाटोली में शनिवार को व्यापारियों ने छापेमारी का विरोध कर दिया। विरोध कर रहे श्री बर्तन उद्योग व्यापार मंडल भूसाटोली के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि तीन दिन पहले बाजार में व्यापारी विपिन गुप्ता की दुकान पर छापा मारा गया। 

बर्तन बाजार छापेमारी

अधिकारी उनके भाई सचिन गुप्ता के यहां पर भी गए थे। इस पर व्यापारियों ने अधिकारियों से उत्पीड़न न करने की बात कही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और व्यापारी नेता कृपाशंकर त्रिवेदी ने भी पहुंचकर व्यापारियों का साथ दिया। 

ये भी पढ़ें- World AIDS Day: टैटू बनवाने में लापरवाही बना सकती है एड्स रोगी...टैटू बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, एड्स से ऐसे करें बचाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज