Kanpur में मीनाक्षी ताई बोलीं- संस्कृति की रक्षा को अहिल्या बाई और दुर्गावती से लेनी होगी प्रेरणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की ओर से गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित त्रिशूल दीक्षा एवं मानवंदन यात्रा में पहुंची अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी ताई ने कहा कि हमें माता अहिल्या देवी होलकर और वीरांगना दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेते हुए संस्कृति की समाज की रक्षा के लिये आगे आना होगा। 

विभिन्न चुनौतियों से आगे निकलते हुए माता अहिल्यादेवी होलकर ने ही काशी विश्वनाथ मंदिर समेत सनातन संस्कृति की सुदृढ़ता के विभिन्न कार्य किए। नारीशक्ति और राष्ट्रभक्ति को समर्पित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में बहनों ने अपनी भागीदारी की।

मुख्य अतिथि मीनाक्षी ताई, क्षेत्र संयोजिका कल्पना, विहिप प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्कारशाला की आचार्या बहनों ने मंत्रोच्चारण कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। मंच संचालन विभाग संयोजिका तापसी चक्रवर्ती द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का परिचय और मंच पर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि का विशेष सम्मान दिव्यांग बहन पूनम गुप्ता ने किया, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक दृश्य था। 

मीनाक्षी ताई ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व और इसके सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहलुओं पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में विभाग बाल संस्कार प्रमुख नीरजा मिश्रा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विनीता जी ने सुभाषित पाठ, कविता जी ने एकल गीत, और क्षेत्र संयोजिका कल्पना जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। प्रांत संयोजिका डॉ. सीमा द्वारा दुर्गा सप्तश्लोकी पाठ किया गया। प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में त्रिशूल दीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें 500 बहनों ने त्रिशूल धारण किया। 

त्रिशूल दीक्षा के बाद मानवंदन यात्रा का आयोजन हुआ, जो विद्यार्थी मार्केट से नंदलाल चौराहा होते हुए कॉलेज में समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बहनें गणवेश में त्रिशूल और भगवा ध्वज के साथ जयघोष कर रही थीं। सजीव झांकियों ने यात्रा को और अधिक भव्य बना दिया। कार्यक्रम में विहिप प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल जी, विभाग कार्याध्यक्ष पंकज शुक्ल, विभाग मंत्री गौरांग, जिलाध्यक्ष संत सिंह जिला संगठन मंत्री मोहित, अमन, ओमेन्द्र अवस्थी आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: 'अमृत विचार' में खबर प्रकाशित होने के बाद सुधार; जागे अधिकारी, शुरू हुआ जीटी रोड पर पैचवर्क

 

संबंधित समाचार