Prayagraj News :डिप्टी एसपी निकिता श्रीवास्तव को मिली घूरपुर थाने की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार : घूरपुर थाने में लगातार शिकायतों के बाद प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण बाबा ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी केशव वर्मा की जगह ट्रेनी डिप्टी एसपी निकिता श्रीवास्तव को घूरपुर थाने का चार्ज दिया है। घूरपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा ने पीपीएस निकिता श्रीवास्तव को थाने के कार्यालय सहित सभी मालखाने और कंप्यूटर कक्ष व थाने के स्टाफ से परिचय कराते हुए चार्ज सौंपा।  

ट्रेनी डिप्टी एसपी निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि वह मूल रूप से देवरिया की रहने वाली हैं। उनके पिताजी देवरिया जीआईसी में प्रवक्ता हैं। मां साधारण गृहणी और छोटी बहन सुनिधि भी अभी तैयारी कर रही है। छोटा भाई बीटेक कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशानुरूप अपराध पर अंकुश लगाने में काम करना है। क्षेत्रीय लोगों से अपराध मुक्त क्षेत्र होने के लिए सहयोग की अपील भी किया है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : चार घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख...जाने कैसे हुआ हादसा

संबंधित समाचार