मनाई जाएगी गोमय दीपावली, रोशन होंगे गोबर से बनें एक लाख दीये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के कान्हा उपवन की गायों के गोबर से बने एक लाख दीयों से शुक्रवार को गोमती का झूलेघाट रोशन होगा। दीपावली से ठीक एक दिन पहले गोमय दीपावली मनाई जाएगी। अब तक शहरवासी 50 हजार से अधिक गोबर के दीये निगम से खरीद चुके हैं। साथ ही गोबर से बनी लक्ष्मी …


लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के कान्हा उपवन की गायों के गोबर से बने एक लाख दीयों से शुक्रवार को गोमती का झूलेघाट रोशन होगा। दीपावली से ठीक एक दिन पहले गोमय दीपावली मनाई जाएगी। अब तक शहरवासी 50 हजार से अधिक गोबर के दीये निगम से खरीद चुके हैं। साथ ही गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी बेची जा रही हैं।

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने आज यहां कहा कि इन दीपों के जरिए लक्ष्मी-गणेश, नगर निगम व अन्य शब्द रेखांकित किये जाएंगे। बहुत से लोगों को यह आशंका है कि गोबर के दीये हैं तो यह खुद भी जल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन दीयों में 20 प्रतिशत मिट्टी भी है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस प्रयास से स्वयं सहायता समूह की करीब 500 महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासी घर बैठे ऑनलाइन या फोन कर दीये मंगवा सकते हैं। निगम के स्वच्छता चैंपियंस उनको घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। रोजाना करीब 50 हजार दीये निगम तैयार कर रहा है। प्रमुख बाजार और मॉल में भी गोमय दीप उपलब्ध हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर एवं फेसबुक से इसकी मार्केटिंग की गई है।

संबंधित समाचार