RaeBareli murder : बाइक की चाबी न देने पर मां की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार : सलोन कोतवाली क्षेत्र के पांडे का पुरवा गांव में बाइक की चाबी नहीं देने पर एक बेटे ने अपने मां कलावती( 65) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए हत्यारोपी बेटे ने गांव से कई किमी दूर मिल शारदा नहर के किनारे फैली झाड़ियोंं में लाश फेंक दी। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ कबूल लिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। 

सलोन कोतवाली क्षेत्र के पांडे का पुरवा मजरे बिजवलिया निवासी रामदुलारे पाल ने बीती 15 नवम्बर को  पत्नी कलावती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को कलावती का शव मिल एरिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर की झाड़ियों में मिला है। जैसे ही मृतका के पति को पता चला उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के जरिये रामदुलारे को भनक लगी कि बाइक चाभी मांगने पर बेटे राकेश का झगड़ा मां कलावती से हुआ था। इसके बाद से वह लापता हो गई। जिसके बाद राकेश को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तब पता चला कि मां की हत्या कर उसने मिल एरिया के समीप शारदा नहर की झाड़ियों में बोरे में भरकर कही छिपा दिया है। 

यह भी पढ़ें-Mahadeva Festival : जमाना दुश्मन हो हमारा कुछ न बिगड़ेगा, मां-बाप की दुआएं लेकर चलते हैं...

संबंधित समाचार