Raebareli News : बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेका कर्मी से की लाखों की लूट
रायबरेली, अमृत विचार। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा चौकी के अंतर्गत अपाचे सवार तीन लुटेरों ने शराब ठेका कर्मी से लाखों की लूट करके पुलिस को चुनौती दी है। लूट की घटना को सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर पीड़ित से बातचीत करके जांच पडताल जुट गए है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रप्रकाश मिश्रा शराब के कुछ ठेकों की वसूली करने की नौकरी करते है। वर्तमान में वह शहर कोतवाली क्षेत्र के खाली सहाट में रह रहा है। शराब के ठेकों के मालिक राजकुमार जायसवाल है। रविवार की देर शाम मधुकरपुर, नरपतगंज और रेल कोच सहित कई शराब के ठेकों से वसूली करके वह अपने घर की ओर वापस जा रहा था, तभी नई पेट्रोल टंकी के पास अपाचे से तीन नकाबपोश लुटेरों ने घेर लिया।
वह कुछ समझ पाता उससे लाखों की लूट करते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-RaeBareli murder : बाइक की चाबी न देने पर मां की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
