अयोध्या: पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों से जेवर व नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर शहर की तीन चोरियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके पास से जेवरात, मोबाइल और 8100 रुपया बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने कृष्णा नगर कालोनी मोड़ के पास से मोहम्मद अकरम (28) निवासी तकपुरा कोतवाली अयोध्या और रानू वरनवाल (32) निवासी तेलिया गढ़ थाना गोसाईंगंज को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने पीली धातु के गहने, एक स्मार्टफोन और कुल 8100 रुपये बरामद किया है। पूछताछ में इन्होने देवकाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज लान में शादी में शिरकत के लिए आए लखनऊ निवासी संदीप श्रीवास्तव के कमरा नंबर 106 से उनकी पत्नी के कीमती जेवरात व दो मोबाइल, धनीराम का पुरवा निवासी महिला मीरा सिंह के घर का ताला तोड़ जेवर और नकदी तथा ओम पुरम कालोनी निवासी रमनदीप सिंह के घर की खिड़की तोड़ 25 हजार रूपये चोरी करने की बात कबूल की है।

अकरम के खिलाफ पहले से एनडीपीएस और चोरी व आयुध अधिनियम तथा रानू के खिलाफ गुंडा एक्ट, आयुध अधिनियम व मारपीट-बलवा का मामला दर्ज मिला है। उन्होंने बताया कि दोनों का पुलिस ने चालान किया है।

यह भी पढ़ें:-Gonda News: संतोष मिश्रा बने नगर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक, मनोज पाठक गए मनकापुर

संबंधित समाचार