Prayagraj News: रूद्रा अपार्टमेंट के 7 फ्लैट में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के यमुना नगर के नैनी कोतवाली स्थित रुद्रा अपार्टमेंट में एक करोड़ की चोरी क़ी घटना से सनसनी फैल गयी है। चोरों ने अपार्टमेंट के कुल सात फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और कीमती समान के साथ नकदी उठा ले गये। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरो को भी देखा, जिसमें चोर अपार्टमेंट में घुसते  नजर आये हैं। पुलिस सभी की तलाश में जुट गयी है।

टावर 3 में कारोबारी अभिषेक गुप्ता, अधिवक्ता विंध्यवासिनी पांडेय, सुषमा ओझा और ठेकेदार ईश नारायण पांडेय, टावर 2 में कारोबारी पुष्पराज केसरवानी, एलआईसी कर्मचारी अरुण श्रीवास्तव और आनंद सिंह परिहार के यहां चोरी हुई है। 

यह सभी लोग कहीं न कहीं गए हुए थे। सुबह जानकारी होने पर सभी अपने-अपने घर पहुंचे। अभिषेक गुप्ता के यहां से तीन लाख रुपए नगद और लगभग 20 लाख रुपए के गहने गायब हैं। विंध्यवासिनी पांडे और सुषमा ओझा अभी नहीं पहुंचे हैं, उनके पहुंचने पर जानकारी होगी कितने की चोरी हुई है।

नैनी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि 7 फ्लैट में चोरी की तहरीर मिली है, यह तहरीर सोसायटी के अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की तरफ से दी गई है। जांच की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें:-संभल में भाईचारे को मारी गई गोली... लोकसभा में हिंसा को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की यह बड़ी मांग

संबंधित समाचार