14.9 करोड़ से नगर निगम बनाएगा 31 सड़कें, 68.75 करोड़ से वायु गुणवत्ता में होगा सुधार, आयोग से मिली धनराशि

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

टेंडर हो गए, कल से शुरू हो जाएगा काम

लखनऊ, अमृत विचार: बारिश के बाद शहर की सड़कें खस्ताहाल हैं। वाहनों के आवागमन से धूल उड़ने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए नगर निगम 15वें वित्त से 68.75 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शहर की 411 किलोमीटर लंबी 626 सड़कें बनाने के लिए 392 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें पहले चरण में 14.9 करोड़ रुपये से लगभग 15 किलोमीटर लंबी 31 सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से ठेकेदार चयनित कर लिए गए। गुरुवार से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

जोन-6 में 13 और जोन-5 में बनेंगी 10 सड़कें

पहले चरण में नगर निगम जोन-6 में 6.70 करोड़ से 8 किलोमीटर लंबी 13 सड़कें बनाएगा। जोन-5 में 3.9 करोड़ से 3.3 किलोमीटर लंबी 10 सड़कें, जोन-8 में 2.75 करोड़ से 2.6 किलोमीटर लंबी 5 सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा जोन-1 में 1.20 करोड़ से लगभग एक किलोमीटर लंबी एक सड़क और जोन-2 में 30 लाख रुपये से लगभग 250 मीटर लंबी एक सड़क बनेगी।

खस्ताहाल सड़कें

विस्तारित इलाकों में सड़कों का बुरा हाल

नगर निगम सीमा में शामिल हुए विस्तारित 88 गांवों में सड़कों का बुरा हाल है। नगर निगम में शामिल होने के बाद यहां विकास कार्य ठप हैं। जोन 4, 5, 6,7 और 8 में क्षेत्र बढ़ गया है। यहां नई सड़कें बनाने की जरूरत है। नगर निगम ने विस्तारित इलाकों के गांवों में नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पहले चरण में 15वें वित्त से 31 सड़कें बनाई जाएंगी। इस पर लगभग 14.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर हो चुके हैं, गुरुवार से काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य सड़कें बनाई जाएंगी।
महेश वर्मा, मुख्य अभियंता, लखनऊ नगर निगम

यह भी पढ़ेः लखनऊ में धड़ल्ले से चल रहा था बिना लाइसेंस के अस्पताल, अधिकारियों ने लगाया ताला

संबंधित समाचार