ग्रेटर नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, कहा- तुरंत करो रिहा, सरकार ने दिया धोखा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः संयुक्त किसान मोर्चा उप्र ने ग्रेटर नोएडा में संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे सैकड़ों किसानों की जिसमें बढ़ी संख्या में महिलायें भी हैं, उन सभी को तत्काल रिहा करने तथा किसान संघर्ष समिति से उच्चाधिकारियों द्वारा वार्ता करने की मांग की गयी। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों से कूच के बाद बनी सहमति में यातायात में किसी तरह के अवरुद्ध किये बगैर शांतिपूर्ण धरना चलाने का वादा किया गया था। जिसे किसानों ने निभाया लेकिन सरकार ने धोखा दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलों से संयुक्त रूप से विरोध की अपील की है और बुधवार को बिजली निजीकरण के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भी नोएडा के किसानो को तत्काल रिहा करने की मांग जोड़ दें। एसकेएम उप्र ने योगी सरकार को चेतावनी दी है कि इस तरह सरकार किसानों के हौसलों को तोड़ नही सकती है। पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जायेगा। उप्र किसान मोर्चा की ओर से उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किसान सभा के प्रांतीय मंत्री मुकुट सिंह ने दी।

यह भी पढ़ेः 14.9 करोड़ से नगर निगम बनाएगा 31 सड़कें, 68.75 करोड़ से वायु गुणवत्ता में होगा सुधार, आयोग से मिली धनराशि

संबंधित समाचार