Maharashtra News: राजभवन पहुंचे फडणवीस, शिंदे और पवार, राज्यपाल के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। देवेंद्र फडणवीस कल, 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल ने हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को यहां आजाद मैदान में महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। फडणवीस को बुधवार को यहां आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी की मौजूदगी में सभी भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम का समर्थन किया। पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में मौजूद फडणवीस के नाम की घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर सरकार गठन को लेकर मतभेद समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, बीजेपी कोर कमेटी से ग्रीन सिग्नल...कल शाम 5 बजे लेंगे शपथ

संबंधित समाचार