मुरादाबाद: भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर 10 से ज्यादा लोगों ने किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार: बुधवार रात लाइनपार में मंडी गेट के पास भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व हमलावर फरार हो गए। घायल मंडल अध्यक्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार निवासी संजीव चौहान भारतीय जनता पार्टी के लाइनपार मंडल के अध्यक्ष है। क्षेत्रीय पार्षद राजेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम को मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान मझोला स्थित पार्षद शैलेंद्र के शोरूम पर गए थे। चुनाव संबंधी चर्चा की। इसके बाद घर जा रहे थे। मंडी गेट पर पहुंचे तभी अचानक 10 से अधिक युवकों ने उनके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर भाजपा के लोग मौके पर पहुंचे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने भी पहुंचकर घायल मंडल अध्यक्ष का हाल जाना। उन्होंने बताया कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार