मुरादाबाद: पति की गैर मौजूदगी में जेठ और भांजे ने किया महिला के साथ रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की गैरमौजूदगी में जेठ और भांजे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी के आदेश से नागफनी थाना पुलिस ने बिजनौर निवासी आरोपी जेठ समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नागफनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने डीआईजी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 27 फरवरी 2018 को बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह के 17 दिन बाद ही पति सऊदी अरब चला गया। वहां से साल में कुछ दिन के लिए ही आता है। पीड़िता के अनुसार जेठ और भांजा उसके ऊपर बुरी नजर रखते हैं। पति की गैरमौजूदगी में दोनों उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। इसकी शिकायत पति से की तो उसने अपने भाई और भांजे का ही पक्ष लिया। साथ ही यह भी कहा कि दोनों ने तेरी अश्लील फोटो और वीडियो भेज रखी है। यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। वीडियो भी वायरल करके बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामी भी आरोपियो का साथ देती है। वह नशीला पदार्थ देकर पीड़िता को कमरे में बंद कर बाहर से पहरा देती है। ससुर ने भी पीड़िता की कुछ नहीं सुनी। पीड़िता के अनुसार आरोपियों के चंगुल से छूट कर किसी तरह वह मायके पहुंची और 3 अक्तूबर 2024 को इसकी शिकायत थाने पर जाकर की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को दो व्यक्ति उसके घर में जबरन घुस आए और व्हाट्सएप पर आरोपी जेठ से बात कराई। इस दौरान आरोपी ने धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो जान से मरवा देंगे। जिसके बाद पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई। जहां से एफआईआर के आदेश हुए। इस संबंध में थाना नागफनी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ, भांजे और मामी पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म