फडणवीस को हरसंभव सहयोग देंगे, टीम के रूप में काम करेंगे: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हर संभव सहयोग देंगे और एक टीम के रूप में काम करेंगे। शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को बहुत सफल बताया।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को हरसंभव सहयोग दूंगा। हम एक टीम के रूप में काम करेंगे।’’ सीएम (मुख्यमंत्री) और डीसीएम (उपमुख्यमंत्री) शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिंदे ने कहा कि उन्होंने ‘‘आम आदमी’’ के रूप में काम किया और अब ‘‘आम आदमी के लिए समर्पित’’ रहेंगे।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, Bone Marrow Transplant की प्रतीक्षा कर रहे मरीज को सहायता की दी मंजूरी

संबंधित समाचार