रामपुर में यूपी डायल 112 की गाड़ी पलटी, महिला सिपाही की मौत...3 पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला अस्पताल में घायल सिपाही से जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक विद्यासागर एवं अन्य।

रामपुर, शाहबाद। पटवाई रोड पर सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें बिजनौर की महिला सिपाही की मौत हो गई। तीन सिपाही घायल हैं। सिपाहियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है।

थाना पटवाई क्षेत्रान्तर्गत यूपी 112 पीआरवी पर तैनात आरक्षी आकाश दिवाकर, आरक्षी चालक सुमित पंवार, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी रूचि देर रात एक इवेन्ट में जा रहे थे। ईवेन्ट पर जाते समय पटवाई शाहबाद रोड पर पैट्रोल पंप के पास पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी आकाश दिवाकर, आरक्षी चालक सुमित पंवार, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी रुचि गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे पुलिस द्वारा बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान जनपद बिजनौर निवासी महिला आरक्षी रुचि की मौत हो गई।

6

घटना के सम्बन्ध में मृतक महिला आरक्षी रूचि के परिजनो को अवगत कराया गया। जबक रुचि के शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित काफी अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक रूचि रानी जनपद बिजनौर के थाना हकीमपुर भीम के ग्राम लक्ष्मीपुर की निवासी थी।  

ये भी पढ़ें : रामपुर: मिलक में नहर किनारे मिला बरेली के युवक का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता