अयोध्या: संविधान के कारण ही गरीब का बेटा भी बन सकता है पीएम-सीएम, विधायक ने महापरिनिर्वाण दिवस पर गरीबों को बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कुढ़ा सादात में शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विधायक ने गरीब, बुजुर्ग महिलाओं व असहाय लोगों को कम्बल भी वितरण किया।

विधायक ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की बदौलत ही आज गरीब घर का बेटा भी भारत का पीएम और किसी प्रदेश का सीएम बन सकता है। देश के सभी संसाधन आज गरीबों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से हमें समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का उपहार दिया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिश्रम और सच्ची लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती ने कहा कि बाबासाहेब संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे। संचालन पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव ने किया। इस मौके पर रघुनंदन चौरसिया, निर्मल शर्मा, एडीओ आईएसबी भगवानदीन, जगप्रसाद रावत, अखिलेश रावत, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

संबंधित समाचार