महागठबंधन ने तेजस्वी पर जताया भरोसा, चुना अपना नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी प्रसाद यादव को आज महागठबंधन का नेता चुन लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन के घटक राजद, कांग्रेस, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और …


पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी प्रसाद यादव को आज महागठबंधन का नेता चुन लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन के घटक राजद, कांग्रेस, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायकों की बैठक हुई।

बैठक में महागठबंधन के सभी 110 विधायकों ने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के साथ ही महागठबंधन का नेता भी चुन लिया। इससे पूर्व राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। बैठक में आगे की रणनीति भी बनाई गई।

इसी तरह कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में भी बैठक हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मंत्रणा की। बैठक के दौरान नेताओं के चेहरे पर कम सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाने का मलाल स्पष्ट दिखाई दिया।

संबंधित समाचार