बदायूं : पुलिस ने बरती विशेष सतर्कता, एंटी सबोटाज टीम ने की चेकिंग

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

छह दिसंबर, परिनिर्वाण दिवस और जुमा की नमाज के चलते अधिकारियों ने बरती विशेष सतर्कता

बदायूं, अमृत विचार। सीमावर्ती जिला संभल में हिंसा के बाद पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। रात में गश्त बढ़ा दी गई। अधिकारी खुद रात को निकलकर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। शुक्रवार तड़के एसपी देहात केके सरोज ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर अभियान चलाया। एंटी सबोटाज टीम ने चेकिंग की। यात्रियों का सामान भी चेक किया। दिन में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव क्षेत्र में गश्त कर रहे। शहर से लेकर संवेदनशील गांवों में भी ड्रोन से निगरानी की गई। मस्जिदों के जिम्मेदारों को शांति व्यवस्था कायम रखने को समझाया गया। 

एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस बल सक्रिय है। शुक्रवार तड़के 6 दिसंबर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस, जुमा की नमाज के चलते एसपी देहात केके सरोज ने पुलिस और एंटी सबोटाज जांच दल के साथ शहर के संवेदनशील व व्यस्ततम स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि यंत्रों को मानक के अनुसार रखने को कहा। मॉर्निंग वॉक पर घूम रहे लोगों से संवाद करके सुरक्षा का अहसास दिलाया। जिसके बाद दिन में एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी ने क्षेत्र में पैदल गश्त की। सुरक्षा को लेकर लोगों से बात की। वहीं सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। मस्जिदों पर जाकर लोगों से बात की। जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। वहीं पुलिस शाम तक क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी करती रही। छतों की स्थिति देखी।

ये भी पढ़ें - बदायूं : तालाब में फेंककर की थी बच्ची की हत्या, आजीवन कारावास काटेगी मां...जानिए मामला

संबंधित समाचार