Barabanki News : पेड़ से लटकता मिला बेटे का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
बाराबंकी, अमृत विचार : सतरिख थाना क्षेत्र के दाउदपुर में शुक्रवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकले जग्गू (25) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी रमेश यादव का बेटा जग्गू शुक्रवार की सुबह घर से नित्यक्रिया के लिए निकला था। उसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा। घर में गौने की तैयारी चल रही थी। एक डेढ़ घंटे तक जब जग्गू नहीं लौटा तो परिजनों ने गांव व आसपास उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन जग्गू की तलाश कर रहे थे इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने देखा कि घर से करीब दो सौ मीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र में अमरूद के पेड़ में रस्सी से उसका शव लटक रहा है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जैसे ही जग्गू का शव देखा सभी रोने चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर शव मिला वहां आसपास थोड़ा खून भी पड़ा था। जिसे लेकर पिता ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया। जिसे लेकर पुलिस ने जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इस घटना को लेकर शहर कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-प्रयागराज : Retired officers के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या...आखिर क्यों उठाया आत्मघाती कदम
