नशे पर नकेल कसने को पुलिस चौकस, 600 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
फतेहपुर। पुलिस की संयुक्त टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में पानी के टैंकर से गुरुवार को छह सौ किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके सरगना की तलाश जारी है। हुसैनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया …
फतेहपुर। पुलिस की संयुक्त टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में पानी के टैंकर से गुरुवार को छह सौ किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके सरगना की तलाश जारी है।
हुसैनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर नॉरकोटक्सि, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर स्थित चंदीपुर गांव में कुलदीप तिवारी उर्फ बबली के हाते (खंडहरनुमा मकान) में छापा मारा, जहां खड़े पानी के टैंकर के अंदर भरा छह सौ किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
एसएचओ भदौरिया ने बताया कि गांजा की तस्करी में संलप्ति दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपना नाम रवि कुमार (26) निवासी जिला सोनभद्र और दशरथ (27) निवासी जिला प्रतापगढ़ बताया है।
उन्होंने बताया कि चंदीपुर गांव निवासी टैंकर मालिक और गांजा तस्करों का सरगना कुलदीप तिवारी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। टैंकर और गांजा आपूर्ति में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। भदौरिया ने बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा से तस्करी कर यहां लाया गया था, जिसे फतेहपुर और आसपास के जिलों में बेचने की योजना थी।
