मुरादाबाद : हिंदू बनकर शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, 6 लाख भी हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लड़के की शादी की सूचना पर उसके घर पहुंची महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पाकबड़ा/मुरादाबाद, अमृत विचार। मुस्लिम लड़के ने हिंदू बनकर महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 1 साल बाद पता चलने पर महिला ने शादी के लिए कहा तो वह टाल मटोल करता रहा। इसी बीच महिला से 6 लाख रुपये भी उसने ले लिए। जैसे ही महिला को उसकी शादी होने की सूचना मिली तो वह उसके घर पहुंची। लड़के की मां ने उसे वहां से भगा दिया। जिस पर महिला ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने अरशद उर्फ अक्षय एवं उसके पिता खुर्शीद निवासी जुम्मेरात का बाजार अंगूर वाली मस्जिद कस्बा पाकबड़ा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें महिला ने बताया कि अरशद उससे अपना नाम अक्षय बताता था और वह अपने आप को हिंदू बताता था। 3 साल पहले पीड़िता से उसकी मुलाकात हुई थी। पीड़िता के पूर्व पति से चार बच्चे हैं। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसने महिला से साथ संबंध बनाए। उसकी वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता को पता चला कि वह मुस्लिम है। तो उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। इस बीच उसने पीड़िता से 6 लाख रुपये भी ले लिए। फिर शादी करने से मना कर दिया। बाद में महिला को उसकी शादी की सूचना मिली। तब पीड़िता 4 दिसंबर को उसके घर पहुंची। उसकी बरात भोजपुरी गई थी। पीड़िता भोजपुर थाने पहुंची। वहां से वापस आने पर पाकबड़ा थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

संबंधित समाचार