रामपुर : नगर कीर्तन में जांबाजों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब, विधायक ने भी टेका माथा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र में शहीदी दिवस के मौके पर सिविल लाइन क्षेत्र में नगर कीर्तन निकाला गया। जगह-जगह  काफी संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में जांबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर शुक्रवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जोकि बीपी कॉलोनी में होता हुआ श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क से मंदिर वाली गली ,श्री गुरु ग्रंथ साहिब द्वार,रेलवे स्टेशन रोड पहुंचा। उसके बाद थाना सिविल लाइन से पुराना बस अड्डा, गन्ना समिति से राधा रोड व लेबर कॉलोनी होता हुआ गुरुद्वारा गुरु नानक  दरबार गेट से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में  शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा भी  गुरु महाराज की सवारी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप, एम्बुलेंस उसके पश्चात बैंड, गतका पार्टी में जांबाज हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों की पीटीटीम, मोदी एकेडमी स्कूल का  बच्चों का बैंड एवं मिल्टन पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैंड करतब दिखाते हुए चल रहा था। तारक स्कूल के बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया।  झाड़ू की सेवा सरदार अजीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही थी। फूलों से सजी पालकी साहिब जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे। सबसे पीछे गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा का नाम सिमरन जत्था शबद कीर्तन करते हुए चल रहा था। रात्रि में कीर्तन दरबार सजा। नगर कीर्तन में प्रधान दर्शन सिंह खुराना, सुरेंद्र सिंह चावला, त्रिलोचन सिंह वाधवा, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह  होरा, पपिंदर सिंह, गुरचरण सिंह आहूजा, भूपेंद्र सिंह, राधे श्याम अरोड़ा, रविंद्र सिंह, धनवंत सिंह, जसमीत सिंह, हरीश अरोड़ा, गुरुदेव सिंह, राज सिंह, हरजीत सिंह, संतोक सिंह, अमरजीत सिंह, मुख्य ग्रंथी सेवा सिंह, रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह, सेवादार राजा सिंह, सचिन सिंह, परमजीत सिंह, दलेर सिंह आदि शामिल रहे। 

सुबह और आज रात को सजेगा कीर्तन दरबार
7 दिसंबर को कीर्तन दरबार सुबह और रात को  सजेगा। 8 दिसंबर को प्रातः 4 बजे से मांजी साहिब की सेवा उपरांत श्री नितनेम साहब का पाठ व श्री सुखमणि साहब के पाठ होंगे। उसके बाद अखंड पाठ साहब की समाप्ति होगी। दूसरा दीवान अपराह्न 2:30 बजे तक चलेगा और गुरु का अटूट लंगर होगा। 

संबंधित समाचार